महिला थाना प्रभारी द्वारा जोड़े की कराई गयी विदाई

पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में महिला थाना पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक श्रीमती हंसमती मय टीम के प्रयासों से पति-पत्नी  के मध्य (थाने पर प्राप्त प्रार्थना पत्र आवेदिका पुत्री निवासी ग्राम रामपुर थाना कोतवाली देहात जिला सुल्तानपुर विपक्षी  पुत्र निवासी ग्राम इस्लामगंज थाना कोतवाली देहात जनपद सुलतानपुर के मध्य) चल रहे विवाद को समझा बुझाकर पति के साथ विदाई कराई गई, यह प्रकरण काफी समय से  विवादित चल रहा था किंतु आज सारे मतभेदों को भुलाकर दंपति आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए । दोनो परिवारों ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।