• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • The department should bill only for the water consumed and unnecessary RCs should be cancelled: Sandeep Bansal

सिर्फ उपभोग किए जल का बिल ले विभाग अनावश्यक आरसी निरस्त की जाए :संदीप बंसल

लखनऊ। बिना कनेक्शन के लाखों रुपये के पानी के बिल जल संस्थान द्वारा जो व्यापारियों को जारी किए जा रहे हैं उसके अलावा उनकी आरसी जिला प्रशासन द्वारा काटी जा रही है, उसको निरस्त किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ लखनऊ के जिलाधिकारी वैशाख जी अय्यर के साथ बैठक की। संदीप बंसल ने जिलाधिकारी को बताया कि देश के किसी राज्य में बिना उपभोग किए हुए जल का बिल नहीं आता है। 

उन्होंने कर्नाटक, बिहार, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के जल बिल के नियम कानून की प्रतिलिपि जिलाधिकारी को सौंपी और उनसे जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों को जारी की जा रही आरसी को निरस्त किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने तत्काल नगर आयुक्त गौरव कुमार से बात करते हुए सोमवार को इस संदर्भ में व्यापार मंडल की नगर आयुक्त के साथ एक बैठक आयोजित हो इसके लिए कहा राजधानी लखनऊ को स्वच्छ सुंदर पर्यावरणयुक्त बनाते हुए एक बार हटे हुए अतिक्रमण को दोबारा न लगाया जाए। 

ये भी जिलाधिकारी महोदय सुनिश्चित करें मांग की अतिक्रमण और ट्रैफिक की व्यवस्था को भी और बेहतर बनाया जाए तथा मंगलमान अभियान के अंतर्गत ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलों पर स्वच्छता युक्त भंडारे लगे। इसका भी विशेष प्रबंध किया जाए.. जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की गई।

 जिलाधिकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में लखनऊ के वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़,महामंत्री अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, दिनेश कुमार, अजीत गुप्ता, संजय कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।