• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • The extremely backward, hardworking and weaker sections of the society have become disillusioned with the Yogi government.

समाज के अति पिछड़े मेहनतकश और कमजोर वर्ग के लोगों का योगी शासन से हुआ मोह भंग।

वाराणसी ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की आज केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में मिर्जापुर, गाजीपुर सहित प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों में समाज पर हो रहे जुल्म, अत्याचार, उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। नेताओं ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विश्वकर्मा समाज सर्वाधिक जुल्म,उत्पीड़न और अत्याचार का शिकार है।सत्ता रूढ़ दल में बैठे हुए समाज के जनप्रतिनिधियों पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्हें नकारा बताया गया। नेताओं ने कहा देशभर में पुलिस प्रशासन के लोग निरंकुश और अकर्मण्य हो ग‌ए‌ है। बैठक में नेताओं ने कहा कि जुल्म और अत्याचार के शिकार पीड़ितो का मुकदमा तक दर्ज नहीं हो  रहा है। दबंग आरोपी सत्ता पक्ष के संरक्षण में निर्भय होकर खुलेआम घूम रहे हैं। जिसके चलते भाजपा के योगी शासन शासन से समाज के अति पिछड़े मेहनतकश और कमजोर वर्ग के लोगों का मोह भंग हो गया है। बैठक में सरकार से मांग की गई की विश्वकर्मा शिल्पकार समाज की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी के लिए एससी एसटी उत्पीड़न निवारण अधिनियम की भांति कानून बनाया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज को संगठित और सशक्त करने के लिए देश भर में सामाजिक पुनर्जागरण एकता अभियान चलाया जाएगा। तथा अन्याय और उत्पीड़न के शिकार लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष चंदन विश्वकर्मा,प्रदेश महासचिव डॉक्टर प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भैरव विश्वकर्मा, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य सुरेश विश्वकर्मा,वाराणसी जिला बिधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश शर्मा, वाराणसी जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ विश्वकर्मा, चंदौली जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार विश्वकर्मा पत्रकार, चंदौली महिला सभा की जिला अध्यक्ष सोमलता विश्वकर्मा,वाराणसी नगर अध्यक्ष दीप विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।