खखरेरू/फतेहपुर* लगातार हो रही तेज बारिश के चलते नगर पंचायत खखरेरू और धाता विकासखंड क्षेत्र में दो कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसों में घर-गृहस्थी और खाने-पीने का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर सात सरदार वल्लभभाई पटेल नगर (रक्षपालपुर) में बीती रात तेज बारिश के दौरान छोटेलाल सिंह पुत्र गया प्रसाद का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से अंदर रखा खाद्य सामग्री समेत घर-गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य मकान के बाहर सो रहे थे। यदि परिवार अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था वहीं दूसरी घटना धाता विकासखंड के आलमपुर गेरिया गांव में हुई। यहां तेज बारिश के चलते रूपरानी देवी का मकान अचानक गिर गया। घटना के समय महिला अपनी बेटियों के साथ मकान के बाहर छप्पर के नीचे थी। इसी दौरान पीछे का पूरा मकान भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में घर में रखा खाने-पीने का सामान और गृहस्थी का अन्य सामान मलबे में दबकर खराब हो गया पीड़ितों के अनुसार मकान गिरने की सूचना संबंधित लेखपाल को दे दी गई थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचे थे। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कराने और नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।