लखनऊ, विकासनगर अग्निकांड के पीड़ितों की मदद और उम्मीद की किरण बनकर जरूरतमंतो के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं साईं मूर्ति सेवा संस्थान, तन्मय इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर TICE, मुक़द्दस फाउंडेशन, एवं योगदान ने पीड़ितों के लिए 100 तिरपाल, 100 चटाई, 100 प्लास्टिक जग व गिलास और बिस्कुट आदि का वितरण प्रत्येक पीड़ित परिवारजनों के लिए किया गया।
मौके पर राहत सामग्री वितरण करते हुए स्वयंसेवी संस्था अध्यक्ष एवं कंपनी सेक्रेट्री सलमान खान, नरेंद्र सिंह, मेहरून निशा, रिशू गुप्ता, सैय्यद अफज़ल हुसैन, गांधीवादी सलमान हैदर रिज़वी एवं सिविल डिफेंस के डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह ने कहा अग्नि पीड़ित परिजनों के लिए समाज के हर वर्ग को निकलकर इनकी मदद एवं सहयोग करना चाहिए।