लखनऊ। भिटौली, सीतापुर रोड स्थित डॉ. एल.पी. लाल मेमोरियल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा-2026 निकाली गई। करीब 600 विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए। निदेशक एस.एन. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से संविधान, राष्ट्रीय ध्वज और देश की एकता-अखंडता के सम्मान का आह्वान किया।
इस दौरान सत्र 2025-26 के विजेता लिंकन हाउस और टैगोर हाउस को रनिंग शील्ड प्रदान की गई। डॉ. देवाशीष, डॉ. हर्षी, इंजीनियर गौरव और इंडियन ओवरसीज बैंक की प्रबंधक श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव ने पुरस्कार दिए। बेस्ट हाउस टीचर्स सुष्मिता मिश्रा, श्वेता सिंह, शिवम मिश्रा, प्रदीप कुमार, प्रियंका पांडे, शिल्पी बाजपेई, रितिका राय, सुखबीर सिंह, कुसुम सिंह और गरिमा श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। 30 सर्वश्रेष्ठ वालंटियर्स को प्रबंधिका श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह ने तिरंगे को देश की एकता और गौरव का प्रतीक बताया।