वाराणसी। पहड़िया मंडी स्थित 95वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर ने क्वार्टर गार्ड पर सेरेमोनियल गार्ड का निरीक्षण कर ध्वजारोहण किया। उन्होंने जवानों को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और शहीदों के बलिदान से अवगत कराया। राष्ट्रपति द्वारा सीआरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों को प्रदान किए गए कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र एवं वीरता पदकों के नाम भी पढ़कर सुनाए गए। शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा जवानों में मिठाई वितरित की गई। शाम को बटालियन मुख्यालय में खेल बड़ा खाना आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना बालापुरकर, द्वितीय कमान अधिकारी राज कुमार एवं आलोक कुमार, उप कमांडेंट नवनीत कुमार एवं वीरेंद्र सिंह, डॉ. रवि प्रकाश, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह एवं पंकज कुमार, इंस्पेक्टर प्रिंस सिंह, विवेक चंद्र राय एवं अनिल कुमार यादव सहित बटालियन के जवान, शहीदों के परिजन एवं संत अतुलानंद रेजिडेंशियल स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।