प्रेमचंद की रचनाओं के रूपांतरण की तकनीक पर चर्चा
वाराणसी, 13 अगस्त। वसंत कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रेमचंद की रचनाओं के रूपांतरण की तकनीक पर कार्यक्रम हुआ। विशिष्ट अतिथि ‘प्रेमचंद पथ’ के संपादक राजीव गौड़ ने प्रेमचंद की कहानियों और उनके अनुवाद पर विचार रखे। इस दौरान डॉ. कमला पाण्डेय की पुस्तक ‘स्तक देशस्य आक्रांतः’ तथा प्रो. आशा यादव द्वारा संपादित ‘उत्तरशती के विमर्श, धर्म, समाज, मूल्यबोध’ का लोकार्पण किया गया डॉ. अनुराधा बनर्जी ने ‘जुर्माना’ के नाट्य रूपांतरण का पाठ प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने प्रेमचंद की रचनाओं में हाशिए के समाज के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।