• Home
  • Uttar Pradesh
  • Fatehpur
  • Kisan Union (Tikait Faction) Holds Monthly Meeting at Vijayipur Block Office; Memorandum Submitted to BDO

विजयीपुर ब्लॉक परिसर में किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक संपन्न, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 किशनपुर/ फतेहपुर विजयीपुर ब्लॉक परिसर में बुधवार शाम करीब 5 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में बनाई गई पानी की टंकियां अभी तक चालू नहीं हो सकी हैं, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की समस्या के कारण किसानों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने अन्ना पशुओं की बढ़ती संख्या को भी गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि छुट्टा जानवर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल किशोरी लाल तथा कानूनगो श्री पांडेय भी मौजूद रहे।

उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली। खंड विकास अधिकारी जयप्रकाश ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से संज्ञान में लिया जाएगा तथा संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ) गिरिजा शंकर मिश्र, धाता ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह, धाता नगर अध्यक्ष बब्बू सिंह, युवा नगर अध्यक्ष गंगा सिंह, राजन द्विवेदी, विनोद, आलोक, प्रेम गुप्ता, उमा देवी, फूलमती, सरस्वती, राजकुमार, श्यामा देवी, मुन्ना सिंह, लल्लन सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे