कानपुर, उत्तर प्रदेश। रविवार को मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर के द्वारा ओसियन ग्रैंड होटल साकेत नगर में सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें महिलाएं उत्साह वर्धन के साथ सावन के सभी रंगों में सज धज कर शामिल हुई। इसका प्रमुख आकर्षण, गणेश वंदना, शिव तांडव, राजस्थानी लोक नृत्य रहा। विभिन्न प्रकार के मारवाड़ी नृत्य, घूमर नृत्य, गीत, मारवाड़ी नाटक, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के द्वारा मारवाड़ी सदस्यों के मेधावी बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल व महामंत्री प्रदीप केडिया ने बताया कि, मारवाड़ी समाज संस्कृति और सेवा के लिए सदैव तत्पर है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि, बहुत से ऐसे कार्यक्रम हमारे समाज में नहीं होते हैं जो हमारी संस्कृति का हिस्सा है उन्हें भी हम बढ़ावा दें रहे है। कोषाध्यक्ष महेंद्र लडिया ने कार्यक्रम की व्यवस्था को संभाला। महिला अध्यक्ष आशा केडिया, रीता अग्रवाल ने बताया कि, ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए जिससे हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिले। महिला अध्यक्ष आशा केडिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोनिका तुलस्यान, उपाध्यक्ष रीतु लडिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। अन्य पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्यों में विनोद गोयनका, विनोद सांगल, आशीष केडिया, राजेश महेश्वरी, वासुदेव सराफ, बि के सिंगल ने शामिल होकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।