• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Press Release The Public Welfare Committee in Viram Block-5 organized a grand "Har Ghar Tiranga Yatra" (Every Home Tiranga Yatra).

प्रेस विज्ञप्ति विराम खण्ड-5 में जनकल्याण समिति ने निकाली भव्य “हर घर तिरंगा यात्रा”

प्रेस विज्ञप्ति

विराम खण्ड-5 में जनकल्याण समिति ने निकाली भव्य “हर घर तिरंगा यात्रा” लखनऊ, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विराम खण्ड-5 जनकल्याण समिति द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारम्भ समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह ने राम भवन चौराहे से किया तिरंगा यात्रा राम भवन चौराहे से प्रारम्भ होकर विराम खण्ड-5 के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय निवासियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव एवं एकता के पर्व के रूप में मनाने के लिए जागरूक किया यात्रा का समापन जीवन प्लाजा, विराम खण्ड-5 में जनजागरण कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया कार्यक्रम में समिति के सचिव एवं अधिवक्ता नित्यानंद पाण्डेय, प्रचार सचिव आनंद प्रकाश, मनोज शर्मा, प्रवीण मिश्रा, डॉ. आर.पी. शर्मा, हरी सिंह, राकेश तिवारी, अरुण त्रिवेदी, प्रभात श्रीवास्तव, प्रतिभा शाही, आर.डी. मौर्या, सुनील निगम, के.एन. पाण्डेय, विकास मिश्र, ममता जी, अतुल जौहरी, भगवान यादव, मनोज पाण्डेय, अरविन्द पंत, राज कमल, अतुल पंत, अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे समिति ने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को सुदृढ़ करने में सहभागी बनने का आह्वान किया।