स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसपी अनिल सिसोदिया सख्त

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसपी अनिल सिसोदिया सख्त

ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने वालों पर होगी कार्रवाई

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रामपुर पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया ने सख्त रुख अपनाया है। स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ऐसे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

एसपी के निर्देश के बाद पुलिस द्वारा स्कूलों के आसपास तथा बच्चों को ले जाने वाले ई-रिक्शा की चेकिंग की जाएगी। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले ई-रिक्शा चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी

पुलिस प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहन की निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाने के निर्देश दिए जाएंगे अभिभावकों से भी अपील

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को स्कूल भेजते समय ई-रिक्शा में बैठाए जाने वाले बच्चों की संख्या पर ध्यान दें। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर चलने वाले वाहन की सूचना पुलिस को दें, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके

एसपी अनिल सिसोदिया की सख्ती के बाद ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई तय।