●विद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना शासन व विभाग की प्राथमिकताओं में-डॉ दिनेश कुमार
●प्रतियोगिता में बालिका वर्ग अंडर 19 आयु वर्ग में तीन स्वर्ण पदकों के साथ लखनऊ मण्डल को प्रथम स्थान पर रहा
●प्रतियोगिता में बालिका वर्ग अंडर 17 आयु वर्ग में तीन स्वर्ण पदकों के साथ कानपुर मण्डल को प्रथम स्थान पर रहा
●मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने विजेताओं को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को के डी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेई बहुउद्देशीय हाल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन
सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में अंडर 17 बालिका वर्ग के
अण्डर 32 किलोग्राम भार वर्ग में मण्डल लखनऊ की वैशाली ,
अण्डर 36 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ मण्डल की सौम्या,
अण्डर 40 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर मण्डल की सानिया अंसारी ,
अण्डर 44 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ मण्डल की अरीवा ,
अण्डर 48 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी मण्डल की ऋतु यादव ,
अण्डर 52 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर मण्डल की दीपाली वर्मा,
अण्डर 56 किलोग्राम वर्ग में आगरा मण्डल की संध्या गुनकर ,
अण्डर 60 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर मण्डल की पाखी सक्सेना,
अण्डर 64 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ मण्डल की तमन्ना
अण्डर 68 किलोग्राम भार वर्ग में प्रयागराज मण्डल से प्राची कुशवाहा
तथा
68 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सहारनपुर मण्डल की अंशिका विजेता रहीं।
इस अवसर पर आज के
विजेता प्रतिभागियों को मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार के द्वारा पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉ दिनेश कुमार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को यूँ अपनी पूरी क्षमता के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में अपने प्रदेश व देश का नाम शिखर तक ले जाने के लिए यूँ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा निरन्तर जारी रखने की अपील की
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह, पूनम शाही,अमित कुमार सिंह,सरिता यादव, पुनीत रेडक्लिफ, मण्डलीय कीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव, लखनऊ अमित कुमार श्रीवास्तव, अभिलेखीकरण में हिमांशु शुक्ला, लईक अहमद, प्रमेंद्र मिश्रा, सूरज त्रिपाठी, अंकुर पांडेय, मुक्ता बब्बर, नूपुर दुबे, नवप्रीत कौर, प्रमाण पत्र लेखन कार्य में अशोक कुमार द्विवेदी श्री गिरधारी लाल तथा निर्णायक के रुप में उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन के द्वारा नामित सदस्यों के द्वारा प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान किया I कार्यक्रम का संचालन डॉ ज्योत्सना सिंह तथा तकनीकी सहायक के रूप में जसपाल सिंह के द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है 🙏🏻🙏🏻