आज दिनांक 14, जून को ग्राम कल्हापुर में खेत बचाओ अभियान के तहत कैंप लगाकर वित्तीय साक्षरता केंद्र बिसवां केंद्र प्रभारी श्री अशोक कुमार जी के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई शिविर में आए लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैंक खाता संचालन, आधार सीडिंग, डीबीटी डिजिटल भुगतान तथा साइबर सुरक्षा तथा बैंकिंग लोकपाल के विषय में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बचत की आदत विकसित करने, सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ लेने तथा वित्तीय धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
उपस्थित लाभार्थियों ने वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक केंद्र कटिया के प्रसार वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार जी ब्लॉक बिसवा से दीपेश कुमार सिंह जी तथा पोस्ट आफिस की तरफ से बी पी एम अनंत राम यादव एवं ग्राम प्रधान संतोष कुमार वर्मा उपस्थित रहे।