सतना, मध्य प्रदेश।
बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा द्वारा सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, नवोदय, सतना में छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) जागरूकता अभियान आयोजित किया गया इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, प्रारंभिक लक्षणों, बचाव एवं समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही HPV संक्रमण, HPV वैक्सीनेशन तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री वीरेंद्र सिंह जी की मामयी उपस्थिति रही। साथ ही अनुजा सिंह परिहार जी, नितिन मिश्रा जी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं सजग बनाना तथा सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा। छात्राओं को बताया गया कि सही समय पर जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं HPV टीकाकरण के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है इस अवसर पर संगठन की ओर से संदेश दिया गया कि बेटियाँ देश का भविष्य हैं और उनका स्वस्थ, शिक्षित एवं सुरक्षित रहना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संगठन का प्रयास है कि स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण अभियान देश के प्रत्येक क्षेत्र में संचालित किए जाएँ, जिससे किशोरियों एवं महिलाओं तक स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुँच सके राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है संगठन का संकल्प – स्वस्थ बेटी, सुरक्षित भविष्य, सशक्त समाज जारीकर्ता:
राष्ट्रीय युवा वाहिनी
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा