स्वच्छता और स्वस्थ भारत का संदेश लेकर निकली निमंत्रण यात्रा रैली

रामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर में निमंत्रण यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली में अगापुर, जेल रोड, मदरसा कोना, ज्वाला नगर और गंगापुर क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं स्वस्थ भारत को लेकर शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया कार्यक्रम में सीएमओ कार्यालय के चिकित्सक, अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। इसके बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना एवं डॉ. संतोष सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए शहर में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवन का संदेश देती हुई जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया।