स्नातक एमएलसी चुनाव में डॉ. पंकज कुमार गौतम ने किया नामांकन

वाराणसी। स्नातक एमएलसी निर्वाचन-2026 के वाराणसी खंड से डॉ. पंकज कुमार गौतम ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ विनय कुमार, डॉ. अवनीश कुमार गौतम, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, विकास कुमार, सिद्धार्थ एवं सनी राठौर सहित समर्थक मौजूद रहे डॉ. पंकज कुमार गौतम टी.डी.पी.जी. कॉलेज, जौनपुर के राजनीति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। वे पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, जौनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके चुनावी परिचय के अनुसार उन्होंने शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, निदेशक उच्च शिक्षा सहित संबंधित अधिकारियों के साथ कई बार वार्ता और प्रयास किए हैं नामांकन के बाद डॉ. गौतम ने शिक्षित वर्ग और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षित वर्ग के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों को आगे भी जारी रखा जाएगा वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी, जौनपुर, भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर और बलिया जिले शामिल हैं।