वाराणसी, 29 मई 2026। JSK IBF परिवार की डिजिटल पहल “चार यार - द पॉडकास्ट” के द्वितीय दिवस का आयोजन शुक्रवार को उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। 28 से 31 मई तक चलने वाली चार दिवसीय पॉडकास्ट श्रृंखला के दूसरे दिन का मुख्य विषय “व्यवहार है तो व्यापार है” रहा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9:30 बजे IBF Head पूजा गौरव गुप्ता के आवास पर हुआ। सत्र में शामिल उद्यमियों ने अपने अनुभव, संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं। चर्चा के दौरान व्यवसाय में व्यवहार, विश्वास और संबंधों की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे गए। वक्ताओं ने नए और उभरते उद्यमियों को सकारात्मक सोच, निरंतर प्रयास और व्यवहार कुशलता को सफलता की कुंजी बताया।
सत्र का मुख्य आकर्षण युवा उद्यमी तनिष्का गुप्ता रहीं। उन्होंने सीमित संसाधनों और छोटे से विचार के साथ अपने व्यवसाय की शुरुआत से लेकर सफलता तक के सफर को साझा किया। उनके अनुभवों ने युवाओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में JSK IBF के संस्थापक संजीव अग्रवाल, पूजा गुप्ता, गौरव गुप्ता, राकेश राजपूत, शुभो घोष, सिद्धार्थ कपूर, समीर सरीन, युक्ति गुप्ता, सोनिया राय, चंद्रशेखर राय, विनय गिरि और तनिष्का गुप्ता उपस्थित रहे।
पूजा गुप्ता ने कहा कि “चार यार” के माध्यम से बनारस के युवाओं और उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं संजीव अग्रवाल ने बताया कि चार दिवसीय इस मेगा पॉडकास्ट में करीब 50 विभिन्न स्थानों से रिकॉर्ड की गई चर्चाएं यह संदेश देंगी कि व्यापार में व्यवहार सबसे बड़ी पूंजी है।
यह पॉडकास्ट जल्द ही Spotify, YouTube, Facebook, Instagram और JSK के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।