रामपुर ।उत्तर प्रदेश/पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह जनपद रामपुर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मिलक के नेतृत्व में दिनांक 26.05.2026 को रात्रि गश्त / चैकिंग के दौरान थाना मिलक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति (गौकश व्यक्ति गौवंशी पशुओ को जंगल में गौकशी करने के उद्देश्य से तिराह गांव से पूर्व की ओर खेत जंगल की ओर ग्राम सिंगरा की ओर से आने वाला है और जंगल में रैकी कर पशुओ को बांध लेगा और रात्रि में किसी समय अपने साथियो को बुलाकर पशुओ का वध करने वाला है जिनके पास गौकशी करने का सामान व अवैध हथियार भी है । प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची । पुलिस टीम को सिंगरा ग्राम की तरफ से चकरोड़ कच्चे रास्ते की ओर से एक मोटरसाइकिल पर 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे टॉर्च की रोशनी डालकर रोकने का प्रयास किया गया । पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में मोटरसाइकिल गिर जाने पर अभियुक्तगण द्वारा खुद को घिरता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया । आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त इस्लाम पुत्र नईम निवासी बजरीया खानसामा थाना गंज जिला रामपुर के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से गौकशी करने के उपकरण, 01 तमंचा नाजायज 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस तथा 01 नाल में फंसा हुआ खोका कारतूस व एक मोटरसाईकिल अपाचे रंग काला बरामद हुई । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय, रामपुर भेजा गया । पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में दिनांक 27.05.2026 को थाना मिलक पर मु0अ0सं0- 165/26 धारा- 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1. इस्लाम पुत्र नईम निवासी बजरिया खानसामा थाना गंज,रामपुर 2.भूरा पुत्र अल्लन निवासी ग्राम भैसोडी थाना मिलक,रामपुर 3.हामिद पुत्र मैंसर निवासी मोहल्ला नसीराबाद थाना मिलक,रामपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग मौका देखकर गोवंशीय पशुओं को काटकर उनका मांस बेचकर धन अर्जित करते हें । आज भी हम गोवंशीय पशु की तलाश में घूम रहे थे ।
एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय नाल में फंसा खोखा कारतूस 315 बोर