• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Sundarkand recitation and a grand community feast held at Maa Jalpa Devi Temple; thousands of devotees partook of the *prasad*.

माँ जालपा देवी मंदिर में सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बाबतपुर (वाराणसी),  जेठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर बाबतपुर नियार स्थित माँ जालपा देवी मंदिर प्रांगण में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, बबलू गुरु द्वारा सुंदरकांड पाठ तथा पं. रामप्रवेश चौबे इंटर एवं पीजी कॉलेज के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पं. सतीश चौबे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण और जयकारों से गूंजता रहा।