वाराणसी। शास्त्री उद्यान, सिगरा में ग्लोबल कायस्थ कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के संस्थापक शशिकान्त श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता शिवकुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया गया शशिकान्त श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। अधिवक्ता शिवजी सिन्हा ने उनके नेतृत्व और नैतिक राजनीति को याद किया। कृपा शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्री जी ने अपने आचरण से देशसेवा और नैतिकता की मिसाल कायम की कार्यक्रम में अरविंद श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, मुन्ना (पूर्व पार्षद), राजेश श्रीवास्तव ‘गुड्डू भैया’, विंध्याचल श्रीवास्तव, ज्योति कुमार श्रीवास्तव (अधिवक्ता), शशिकांत श्रीवास्तव (अधिवक्ता), कृपा शंकर श्रीवास्तव (अधिवक्ता), राजेश कुमार दुबे (अधिवक्ता), प्रमोद श्रीवास्तव (अधिवक्ता), शुभम निर्मल, शिवकुमार सिन्हा (अधिवक्ता) और आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।