शोभा यात्रा के साथ खाद्य सामग्री लेकर बालटाल के लिए ट्रक रवाना-
लखनऊ- श्री बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल लखनऊ (पंजीकृत) द्वारा बेस कैंप बालटाल में विगत कई वर्षों से भंडारा करता आ रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी बाबा अमरनाथ में संस्था द्वारा पूरी यात्रा कल के लिए वृहद भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। किसके लिए खाद्य सामग्री के साथ ट्रक को रवाना किया गया।
प्रमुख सेवादार बाबा बर्फानी अमित बिंद्रा ने बताया कि बाबा बर्फानी का यह भंडारा 1995 से अनवरत चल रहा है। खाद्य सामग्री से भरे ट्रक को सजाकर पूजा-पाठ करके मालवीय नगर से राजाजीपुरम तक बाबा बर्फानी कीशोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित है। उसके बाद ट्रक को कश्मीर के बेस कैंप बालटाल के लिए रवाना कर दिया गया।