लखनऊ में बद्रीनाथ आर्या चित्रकला प्रदर्शनी में बहुत ज्यादा संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।

आज  दूसरे दिन  ज्योति ललित कला अकादमी के द्वारा राज्य ललित कला अकादमी बारादरी भवन लखनऊ में बद्रीनाथ आर्या चित्रकला प्रदर्शनी में बहुत ज्यादा संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। मध्य प्रदेश से आए आलोक पवार की पेंटिंग पीस में मनुष्य के अन्दर छिपी हुई शांति को ,लखनऊ के हरिमोहन जी ने अपनी पेंटिंग इमेजिनेशन के माध्यम से दो नेत्र हीन महिलाओं के आपसी सहयोग,लखनऊ की रेशमा जी के द्वारा फ्लूइड आर्ट के माध्यम से प्रकृति की भाषा को, लखीमपुर के अजय प्रताप सिंह राठौर ने अपनी पेंटिंग कैनोइंग में प्रकृति और मनुष्य के सामंजस्य को  दर्शाया है।


इस अवसर पर उपस्थित डॉ अभिलाषा निगम, पायल केवलानी,पायल वर्मा, अनमोल शंखधार, चरितार्थ शर्मा, जसप्रीत मोहन सिंह,डॉ हरिप्रिया नरसिम्हन, डॉ निशात परवेज, श्रेया गेट्टानी, श्वेता प्रसाद,सविता साहू आदि सभी चित्रकारों की पेंटिंग को दर्शकों ने सराहा एवम् ज्योति ललित कला अकादमी बरेली के पदाधिकारी संस्थापक उमेश चंद्र, अध्यक्ष परमानन्द, उपाध्यक्ष श्री कृष्ण, सचिव कृष्णा शंकर आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी का समापन दिनांक 15/04/2026 को प्रख्यात चित्रकार मोहम्मद इशहाक के डेमो द्वारा किया जाएगा।