वाराणसी, मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दत्तपीठ आश्रम, बागहाड़ा, केदार घाट में आयोजित गुरु कृपा पंचदिवसीय लोककल्याण कार्यक्रम का समापन जल सेवा महोत्सव के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के. वेंकट रमन घनपाठी ने जनसेवा व धर्मसेवा के क्षेत्र में संस्था के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर आम पन्ना, नींबू शरबत, बादाम दूध, छाछ एवं गन्ने का रस वितरित किया गया, जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। संस्था की अध्यक्षा उषा रानी ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय गुरु कृपा एवं देव आशीर्वाद को देते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चतुर्वेद पारायण, विद्यार्थी सम्मान, अन्नदान एवं जल सेवा जैसे लोककल्याणकारी आयोजन भी संपन्न हुए।