वाराणसी, उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर में चल रही राज्य स्तरीय अंडर-20 (बालक) हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि जिला जज गाजीपुर संजय हरि शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
दिन के पहले मुकाबले में संतकबीर नगर ने गाजियाबाद को 17-15 से हराया, जबकि दूसरे मैच में मेजबान वाराणसी ने प्रयागराज को 22-14 से पराजित किया। निखिल, आयुष, अंकित और सूर्य प्रकाश ने अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया।