• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Kanya Pujan on the eighth day of Navratri in Rampur: Sub-Inspector Priyanka Agarwal seeks blessings after washing the feet of young girls

रामपुर में नवरात्रि की अष्टमी पर कन्या पूजन, उप निरीक्षक प्रियंका अग्रवाल ने कन्याओं के चरण धोकर लिया आशीर्वाद

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*

रामपुर। शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा की आराधना एवं कन्या पूजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर हलवा, पूरी और छोले का भोग लगाया गया तथा विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया इस दौरान उप निरीक्षक प्रियंका अग्रवाल ने प्रेम, श्रद्धा और सम्मान के साथ छोटी कन्याओं के चरण धोए और उन्हें साफ कपड़े से पोंछा। इसके बाद कन्याओं के माथे पर बिंदी लगाकर उन्हें हलवा, पूरी और छोले का प्रसाद खिलाया तथा दक्षिणा भेंट की। उन्होंने कन्याओं का आशीर्वाद लेकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की नवरात्रि की अष्टमी पर आयोजित कन्या पूजन ने श्रद्धा, सेवा और नारी सम्मान का संदेश दिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है और उनकी पूजा-अर्चना कर भक्त माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।