लखनऊ। विनीत खंड-2 जन कल्याण समिति की बैठक 10 अप्रैल 2026 को 2/548 स्थित श्री अशोक कुमार अरोरा के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। चयनित पदाधिकारियों में सुभाष मणि तिवारी को अध्यक्ष, आर. एस. नेगी को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार अरोरा को सचिव, बी. एस. त्रिपाठी को संगठन सचिव, प्रकाश सिन्हा को सांस्कृतिक सचिव तथा सीए कृपा शंकर वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा राजन कपूर को उप सचिव, रेनू कपूर को महिला प्रभारी, तेज कुमार मिश्रा को मीडिया प्रभारी तथा डॉ. श्री हर्ष व दिलीप शर्मा को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। बैठक में विनीत खंड प्रभारी नंदिनी मिश्रा, महासमिति के संगठन सचिव एडवोकेट अभिनव शुक्ला तथा धर्म जागरण प्रमुख मनोज कुमार मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में क्षेत्र के विकास, स्वच्छता व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।