हाथरस।उत्तर प्रदेश आज अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकुमार बाजपेयी के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट हाथरस द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आज स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पम्पों( खेमका ऑटोमोबाइल्स, बॉके लाल हीरा लाल एचपी डीलर गिर्राज ऑटोमोबाइल्स आदि पर संयुक्त रूप से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फायर ब्रिगेड अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पम्प संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की संभावित परिस्थितियों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करने, पेट्रोल पम्प परिसर में धूम्रपान पर पूर्ण प्रतिबंध रखने तथा आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।