मुरादाबाद /उत्तर प्रदेश/ मुरादाबाद के दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय में ई-पंजीकरण और रजिस्ट्री व्यवस्था प्राइवेट कंपनी को ठेके में देने के साथ में मानकीकृत मूल्य सूची , किरायनामे/ पट्टे विलेखों को ऑनलाइन डिजिटल स्टांपिंग के माध्यम से करने तथा निबंधन मित्र योजना को आगमी समय में लागू करने के विरोध में अधिवक्ता,दस्तावेज़ लेखक, स्टाम्प वेंडर्स, टाइपिस्ट सभी ने रजिस्टरी कार्यालय में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया | इस दौरान लगातार छठे दिन भी रजिस्ट्री से संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो सका । इस अवसर परजोनल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली व महासचिव अनुज गुप्ता,मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता व सचिव अमर शर्मा टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव जिया व संयुक्त सचिव यासर इरफान ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचकर अपनी अपनी बार एसोसिएशन के समर्थन पत्र दि बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता को सौंपा जिसमें उन्होंने कहा कि जब तक दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है तब तक उनकी एसोसिएशन का समर्थन बार एसोसिएशन के साथ है|धरना स्थल पर कांठ विधानसभा से विधायक कमाल अख्तर ने पहुंचकर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखको, स्टाम्प वेंडर और टाइपिस्ट सभी को आश्वासन दिया कि इस काले कानून के खिलाफ वह उनके साथ है जहां भी उनकी आवश्यकता पड़ेगी वह उनके साथ खड़े नजर आयेंगे | विधानसभा में भी इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठायेंगे | जहां पर दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के महासचिव कपिल गुप्ता और पदाधिकारियों ने विधायक महोदय को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय में ई - पंजीकरण व्यवस्था व रजिस्ट्री कार्यालय के समस्त कार्यों के प्राइवेट फ्रेंजाइजी को देने और मानकीकृत मूल्य सूची, 12 माह तक के किरायानामा / पट्टा विलेखों के पूर्णतः ऑनलाइन और डिजिटल स्टांपिंग व्यवस्था और निबंधक मित्र व्यवस्था लागू करने के सरकार के निर्णय को वापस लेने के लिये विधानसभा में उनकी आवाज उठाने का अनुरोध किया |
बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि सरकार के द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय में ई-पंजीकरण की व्यवस्था और इसका निजीकरण एक बड़ी साजिश है जो छोटे व्यवसाय को समाप्त करने का प्रयास है| | इस अवसर पर मोहम्मद इस्लाम उर्फ बाबू, मलिक अंसारी, आजम , अंजार हुसैन,अजय बंसल, आवरण अग्रवाल,आशीष उपाध्याय, रमा पांडेय, जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जे.पी.पंकज शर्मा, अशोक सक्सेना,अभिषेक भटनागर,विश्वास गुम्बर, अभिनव भट्ट,अजय पाल, राघव गुप्ता,फिरोज आलम,सुनील कुमार सक्सेना, दीपिका वर्मा, गोपाल कृष्ण द्विवेदी ,रेनू गुप्ता, योगेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, प्रदीप ठाकुर, तरुण उपाध्याय त्रिलोकचंद्र दिवाकर, राजेश दयाल, शाहिस्ता परवीन,प्रतीक गोयल, सौरभ चक्रवर्ती, मुकुल माहौर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्टांप वेंडर एसोसिएशन से नितिन रस्तौगी,हरिराम सहित बड़ी संख्या में स्टांप वेंडर कातिब एसोसिएशन से कातिब प्रदीप कुमार रस्तोगी अध्यक्ष कातिब एसोसिएशन नदीमुद्दीन,कातिब महासचिव विनय गुप्ता, दुलहा खान, गुलजार हुसैन, विवेक मिश्रा, फुरकान अहमद, विवेक मिश्रा, आजम, अंशु, सलीम खाँ आदि मौजूद रहे ।