वाराणसी। भारत विकास परिषद्, नीलकण्ठ शाखा द्वारा नेहरू पार्क, कैण्टोमेंट में आयोजित 12 दिवसीय योग शिविर का समापन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ। शिविर में पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य वेद प्रकाश आर्य ने प्रतिभागियों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
समापन अवसर पर योगगुरु वेद प्रकाश आर्य को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सह योग शिक्षिका अंजलि, सह योग शिक्षक प्रमोद आर्य तथा अन्य सहयोगियों का भी सम्मान हुआ। शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। शिविर में 26 लोगों ने योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, आनंद शर्मा, अलंकार कुशवाहा एवं अजय किरण योगाचार्य रहे।