• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • CM Yogi's 'Pati' on Bhagat Singh's birth anniversary, urging youth to combine knowledge and determination with action.

भगत सिंह की जयंती पर सीएम योगी की ‘पाती’, युवाओं से ज्ञान और संकल्प को कर्म से जोड़ने का आह्वान

सीएम योगी ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, लिखा- 23 वर्ष की अल्पायु में भगत सिंह ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया

सीएम योगी- राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखते हुए अपने संकल्प को नई ऊर्जा देने का अवसर

सीएम योगी की युवाओं से अपील- भगत सिंह के अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा से सीख लेने की जरूरत

जाति-पांति, नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से मुक्ति के लिए युवा भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लें- सीएम योगी

भगत सिंह हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं के ज्ञाता थे- सीएम योगी

सीएम योगी ने लिखा- भगत सिंह के जीवन से ज्ञान को अपनी शक्ति बनाने और सीखने की ललक को जीवित रखने की प्रेरणा मिलती है

ज्ञान जब कौशल से जुड़ता है तो युवा अपनी प्रतिभा को सामर्थ्य में बदलकर सपनों को साकार कर सकता है- सीएम योगी

युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उद्यम और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सरकार दे रही सहयोग- सीएम योगी

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी का अवसर मिल रहा- सीएम योगी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को उद्यम स्थापित करने और रोजगार सृजन के लिए दे रहा सशक्त आधार

स्टार्टअप नीति के माध्यम से नवाचार और उद्यमशीलता को दिया जा रहा प्रोत्साहन- सीएम योगी

ज्ञान को कौशल, कौशल को संकल्प और संकल्प को कर्म से जोड़ें युवा- सीएम योगी

युवाओं के सपनों के साथ प्रदेश की विकास यात्रा को भी नई गति मिलेगी- सीएम योगी

सीएम योगी की युवाओं से अपील- उत्तर प्रदेश में ज्ञान के विस्तृत साधनों का अधिकाधिक सदुपयोग करें

हर जनपद में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर आधुनिक पुस्तकालय और डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जा रही

पुस्तकों को अपना मित्र बनाएं, प्रश्न पूछें, नए विचारों को जानें और अपनी जिज्ञासा को निरंतर जीवित रखें- सीएम योगी

एक पुस्तक किसी युवा के जीवन में नया विचार और एक नया विचार पूरे समाज को नई दिशा दे सकता है- सीएम योगी

आइए मिलकर ज्ञानवान, संस्कारवान और सामर्थ्यवान उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं- सीएम योगी