• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Major action taken by the administration against pediatrician Sartaj in Sambhal; a team took him away for questioning.

संभल में बच्चों के डॉक्टर सरताज पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पूछताछ के लिए साथ ले गई टीम

मंडल मुरादाबाद/ उत्तर प्रदेश/संभल। जनपद संभल में बच्चों के चिकित्सक डॉ. सरताज के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पूछताछ के लिए सीओ की गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले लिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान अस्पताल में भर्ती बच्चों के इलाज को प्रभावित न होने देने के उद्देश्य से चिकित्सक को पहले अस्पताल ले जाकर मरीजों का उपचार कराया गया।

इसके बाद प्रशासनिक टीम ने संबंधित मामले में डॉक्टर से पूछताछ की। वहीं कार्रवाई के दौरान सी-मार्ट (C-MART) प्रतिष्ठान की भी सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने जांच की तथा आवश्यक दस्तावेजों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से कार्रवाई के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।,यह समाचार उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान आने पर समाचार को अपडेट किया जा सकता है।