• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Painting competition organized at Ramakrishna Vivekananda Mission School in collaboration with Nayi Disha Foundation

नई दिशा फाउंडेशन के सहयोग से रामकृष्ण विवेकानंद मिशन स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

सतना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “12 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत रामकृष्ण विवेकानंद मिशन स्कूल, सतना में नई दिशा फाउंडेशन के सहयोग से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सेव एनर्जी, डिजिटल इंडिया एवं यूपीआई ट्रांजेक्शन जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को अपनी रचनात्मक सोच के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय रहे। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बच्चों के लिए संचालित विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रमों, परीक्षा पे चर्चा तथा देशहित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण विवेकानंद मिशन स्कूल के डायरेक्टर प्रसन्नजीत रॉय ने की। विद्यालय की प्राचार्या हरीना चटर्जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संयोजन नई दिशा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में वंशिका सिंह ने प्रथम, तबस्सुम खातून ने द्वितीय एवं श्रुति रॉय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। बच्चों का उत्साह एवं रचनात्मक प्रदर्शन सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।