वाराणसी। पांडेयपुर स्थित प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित आंगन उत्सव कार्यक्रम में पशुपालन विभाग की ओर से निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में पशुपालकों के पशुओं की जांच एवं उपचार किया गया तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लवलेश सिंह एवं मनोज कुमार ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, नियमित जांच और बीमारियों से बचाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पशुओं में किसी भी प्रकार के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री रविंद्र जायसवाल रहे। इस अवसर पर पांडेयपुर के पार्षद अशोक कुमार मौर्या तथा इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस 312 की अध्यक्ष सुषमा सिंह भी उपस्थित रहीं। शिविर में पशुपालकों ने पहुंचकर अपने पशुओं की जांच कराई और निःशुल्क चिकित्सा एवं दवाओं का लाभ लिया।