• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Youth dies in tractor-tempo collision on Rampur Highway; six others, including his father, injured and admitted to the district hospital.

रामपुर हाईवे पर ट्रैक्टर टैम्पो भिड़ंत युवक की मौत, पिता समेत छह घायल जिला अस्पताल में भर्ती।

रामपुर/ उत्तर प्रदेश। रामपुर दिल्ली लखनऊ हाइवे -24 गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक जिरान ख़ान की मौत हो गई। यह सड़क हादसा मिलक कोतवाली क्षेत्र ग्राम रौरा कला के पास हुआ। जिसमें उसके पिता रियासत ख़ान समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। जब एक रफ्तार ट्रैक्टर और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। 


टक्कर इतनी है सर्दी की टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की सूचना पर मिलक कोतवाली पुलिस तत्काल में मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में 72 वर्षीय रियासत खान निवासी मोहल्ला स्वार लक्ष्मण 45 वर्षीय राजकुमार 43 वर्षीय निवासी ककरौआ थाना शहज़ाद नगर शरीफ 40  वर्षीय निवासी ढकुरिया शाहाबाद कमल 25 वर्षीय और पिकुश 23 वर्षीय शामिल है। रियासत खान को गंभीर चोटें आई हैं जबकि उनके बेटे जिरान ख़ान की मौके पर मौत हो गई। मिलक थाना प्रभारी मनीराम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भाइयों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को घटना स्थल से हटकर चौकी में रखवा दिया है। और मामले की जान शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।