• Home
  • Uttar Pradesh
  • Ghazipur
  • All-India ‘Vande Mataram’ Poets' Meet and Award Ceremony to be held at Nagsar Halt on August 9

9 अगस्त को नगसर हाल्ट में होगा अखिल भारतीय ‘वन्देमातरम्’ कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

9 अगस्त को नगसर हाल्ट में होगा अखिल भारतीय ‘वन्देमातरम्’ कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

गाजीपुर जिले के नगसर हाल्ट थाना एवं रेलवे स्टेशन के निकट 9 अगस्त 2026 (रविवार) को दोपहर 1 बजे से राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अखिल भारतीय ‘वन्देमातरम्’ कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ के प्रमुख संयोजन एवं संचालन में होगा

कार्यक्रम की अध्यक्षता निराला शब्द संवाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम्’ करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह ‘मंगल’ (अवध), भारत गौरव डॉ. रामअवतार पाण्डेय (एडवोकेट), पूर्व जिला न्यायाधीश एवं अंतरराष्ट्रीय ग़ज़लकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार तथा श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव ‘गणेश’ का संरक्षण प्राप्त रहेगा

कवि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार अपनी राष्ट्रभक्ति, गीत, ग़ज़ल, मुक्तक तथा हास्य-व्यंग्य की रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। इनमें प्रो. विनोद कुमार वर्मा, डॉ. विजय नारायण तिवारी, हरिशंकर पाण्डेय, चिदानंद पाण्डेय ‘चिद्रूप’, डॉ. सुभाषचंद्र, दामोदर ‘दबंग’, नवीन कुमार मौर्य ‘फायर बनारसी’, विनय पाण्डेय ‘बहुमुखी’, डॉ. शिवप्रकाश ‘साहित्य’, डॉ. पारसनाथ जायसवाल ‘चिंतित बनारसी’, डॉ. सत्येंद्र दुबे, डॉ. पवन हर्षित, यशवंत यादव, आनंद कुशवाहा, जयनारायण ‘अनुज’, राजनारायण ‘दिलदार’, कुमार प्रवीण, इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ एवं सुखमंगल सिंह ‘मंगल’ सहित अनेक रचनाकार शामिल होंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायक संतोष तिवारी ‘बबलू’, शिवांश तिवारी ‘हर्ष’ तथा अन्य सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा मातृ-वंदना एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से किया जाएगा

आयोजन में स्वागत की जिम्मेदारी राजेश्वर तिवारी, अखिलेश राय (पूर्व सेना अधिकारी), पशुपतिनाथ पाण्डेय, तुलसी राजभर (पूर्व सैनिक), उमेश चन्द्र तिवारी, रामगोपाल तिवारी ‘लड्डू’, ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश तिवारी ‘पप्पू’, डॉ. श्रीप्रकाश तिवारी, रघुवंश राय ‘फागू’, त्रिलोकीनाथ जायसवाल ‘लड्डू मास्टर’, राजेश तिवारी, त्रिलोकीनाथ मिश्र, कुंजबिहारी राय एवं संतोष तिवारी ‘पिंटू’ सहित अन्य गणमान्य लोग करेंगे

स्वागताध्यक्ष धनंजय पाण्डेय ‘धन्नू बाबा’ तथा स्वागत संयोजक पवन कुमार सिंह (एडवोकेट) ने सभी काव्य एवं कला प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।