AN.न्यूजUP.ब्रेकिंग🎥 लता की आँखों से मिलेगी दो लोगों को सुखद जिंदगी

अलीगढ़।देह दान कर्त्तव्य संस्था ने 126 वा नेत्रदान सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न कराया।अध्यक्ष डॉ.एस.के.गौड़ को हैंडस फॉर हेल्प के अध्यक्ष सुनील कुमार व डॉ.डी.के.वर्मा ने सूचित किया कि मित्र नगर निवासिनी 65 वर्षीय लता खन्ना सक्रीय सदस्य दीपक खन्ना की माता का नेत्रदान होना है।विदित हो दीपक खन्ना ने अपने हाथ पर लिखवा रखा है कि मृत्यु पश्चात उनका शरीर दान कर दिया जाए।वहीं डॉ.गौड़ ने तुरन्त जे एन मैडिकल कॉलेज नेत्र विभाग के रजत सक्सैना को सूचित किया।उन्होंने टीम सहित आकर मानवीय कदम को अंजाम दिया।इस अवसर पर डॉ गौड़ ने कहा कि मरणोपरांत जीवित रहने का सुगम रास्ता नेत्रदान ही है।सचिव डॉ जयंत शर्मा ने कहा कि इस परिवार को वह साधुवाद कहेंगे क्योंकि इन्होंने रूढ़ीवादिता त्याग लीक से हट कर विशेष,अद्वितीय कार्य किया है।डॉ. सुनील ने सभी का आह्वान कर इस कार्य के अनुसरण का आग्रह किया। इस पुनीत कार्य में यहां पर हितेश छाबड़ा,विशाल वार्ष्णेय,पीयूष, अजय राणा,प्रो.सिमी जका ऊर रब,प्रो.जिया सिद्दीकी,डॉ.मुहम्मद शाकिब,डॉ.विकास चौधरी,डॉ. कोशीन कचरू और डॉ.गीतांश ब॔सल सहयोगी बने।

रिपोर्ट प्रदीप पण्डित✍️

फोटो विकास शिमला🎥