• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Bhot Police Station: Two cow slaughter suspects, including one injured, were arrested in a police encounter. Cow slaughter equipment and a motorcycle were recovered from their possession.

थाना भोटः- पुलिस मुठभेड में 01 घायल सहित 02 गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से गौकशी करने के उपकरण एवं 01 मो0सा0 बरामद ।

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर/पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया  द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक, अनुराग सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के निर्देशन में दिनांक 18.08.2026 को थाना भोट पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चैकिंग/गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम पीपल गांव से अहमदनगर तराना पर जाने वाली सडक से खेतो की ओर कच्चे रास्ते पर जंगल ग्राम पीपल गांव में गौकश अभियुक्त गौकशी करने के लिये एक गौवंशीय पशु को बांधे हुये है । जिनके पास गौकशी करने के सामान व अवैध हथियार भी हो सकते है । उक्त सूचना पर थाना भोट पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा दूर से 02 व्यक्ति एक गौवंशीय पशु को एक पेड़ से बांधे हुये दिखायी दिये । पुलिस टीम को आता देख उनमें से एक अभियुक्त ने पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया । जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची । सरेन्डर करने के लिये कहा तो दुसरे अभियुक्त ने भी पुलिस टीम पर फायर किया जोकि मिस हो गया । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही में अभियुक्त 1. कलुआ पुत्र सैदा निवासी ग्राम चमरव्वा थाना शहजादनगर जनपद रामपुर दाहिने पैर मे गोली लगने से घायल हो गया । अभियुक्त कलुआ उपरोक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल रामपुर मे भर्ती कराया गया तथा अभियुक्त 2. शुऐब उर्फ सोएफ पुत्र शमशाद निवासी धौरा टाण्डा थाना भोजीपुरा जनपद बरेली को मौके से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

*बरामदगी का विवरण* 

02 अदद तमंचे 315 बोर 

01 खोखा कारतूस नाल में फंसा 

02 जिन्दा कारतूस 315 बोर 

एक मिस जिन्दा कारतूस नाल में फसा 

एक लकड़ी का गट्टा 

एक कुल्हाड़ी 

दो छुरी (एक बड़ी  व एक छोटी) 

एक गोल सूजा 

रस्सा व काली पालीथीन 

एक अदद मोटरसाईकिल 

हीरो सुपर स्पलैन्डर 

रजि0 नं0 UP22V27xx