आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस एवं बुकशेयर" विषय पर द्विदिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ लखनऊ

आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस एवं बुकशेयर" विषय पर द्विदिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ लखनऊ 

 / शनिवार को नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड यू0पी0 स्टेट ब्रांच बुद्धेश्वर लखनऊ के तत्वावधान में " आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस एवं बुकशेयर" विषय पर द्विदिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि मण्डल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई तत्पश्चात संस्था के महासचिव श्री सत्य कुमार सिंह जी द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया तत्पश्चात आर 0एस0 वी0 आई0 के महासचिव डॉ0 राजेश जैन जी द्वारा वर्कशॉप की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा जय नारायण पी0 जी0 कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 आरुणि शर्मा द्वारा वर्तमान समय में दृष्टि दिव्यांगजनों हेतु तकनीकी शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया। इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश मिश्रा जी उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, लखनऊ मण्डल लखनऊ द्वारा अपने सम्बोधन में वर्कशॉप आयोजन के लिए संस्था की सराहना करते हुए दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को वर्कशॉप के माध्यम से व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा उसे अपने जीवन में निरन्तर प्रयोग करने की प्रेरणा प्रदान की। इस वर्कशॉप में डॉ0 होमियार मोबेदजी, दिव्यांगता विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम प्रबंधक एशिया एवं अफ्रीका बुकशेयर, सुश्री जैनब चिनीकमवाला, प्रमुख सदस्यता, एशिया एवं अफ्रीका बुकशेयर, श्री संजोग कुमावत मास्टर ट्रेनर एवं डॉ0आरुणी शर्मा जी द्वारा अपने अपने व्याख्यानों में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस एवं बुकशेयर से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करके छात्र छात्राओं को वर्तमान समय में तकनीकी महत्व को सफलता पूर्वक प्रदर्शित किया इसी श्रृंखला में प्रथम दिवस की समाप्ति से पूर्व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सिमरन, अनूप कुमार, गौरव कुमार, रागिनी दीक्षित सहित अनेक प्रशिक्षणार्थियों द्वारा गीत, गजल, संगीत, भजन आदि अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रदीप कुमार गंगवार जी द्वारा किया गया।