भारतीय ज्ञान परंपरा पर आईयूसीटीई का छह दिवसीय ऑनलाइन एफडीपी

वाराणसी,  अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र (आईयूसीटीई), वाराणसी द्वारा “भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर छह दिवसीय ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। चौथे दिन प्रो. प्रेम नारायण सिंह ने आईकेएस के माध्यम से शैक्षणिक सुधार तथा कानून, समाज एवं लोक प्रशासन पर विचार रखे। डॉ. सुध्युम्न आचार्य ने संस्कृत, पाणिनि, निरुक्त एवं महाभाष्य के माध्यम से ज्ञान संप्रेषण की परंपरा पर प्रकाश डाला। अंतिम सत्र में प्रतिभागियों ने प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा की। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। संयोजन डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी एवं डॉ. राजा पाठक कर रहे हैं।