• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Jeet Home Society President Ravi Shankar Sharma Expresses Gratitude for the Success of the August 15th Event

जीत होम सोसाइटी के 15 अगस्त कार्यक्रम की सफलता पर अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने जताया आभार

वाराणसी। जीत होम सोसाइटी में आयोजित 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शानदार सफलता पर जीत होम सोसाइटी के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने सोसाइटी के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के लोगों ने अपना बहुमूल्य समय एवं सहयोग देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से गुंजन श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार गुप्ता एवं उनके पूरे परिवार के योगदान की उन्होंने सराहना की।

अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पीके श्रीवास्तव, जया, श्रेया दिलीप कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, वीके सिंह, केके श्रीवास्तव एवं सुजीत कुमार जायसवाल के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जीत होम सोसाइटी के मैनेजिंग डायरेक्टर  जितेंद्र कुमार सिन्हा का कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा, जिसके लिए सोसाइटी उनकी विशेष रूप से आभारी है।

रवि शंकर शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सोसाइटी के प्रत्येक सदस्य का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने सभी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि इसी तरह की एकजुटता और सहभागिता से सोसाइटी में भविष्य में भी सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।