• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • On the auspicious occasion of the seventh Jyeshtha Bade Mangal, a grand feast was organised with great pomp in Harsh Vihar Phase-3.

सातवें ज्येष्ठ बड़े मंगल के पावन पर्व पर हर्ष विहार फेज-3 में धूमधाम से हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

सनी शाह/ लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित हर्ष विहार फेज-3 कॉलोनी में सातवें ज्येष्ठ बड़े मंगल के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा सुंदर भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद विधि-विधान से पूजा कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया गया और भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, बूंदी सहित स्वादिष्ट प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ती रही और लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। कॉलोनीवासियों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया और समाज में एकता, सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया। इस भव्य आयोजन में नित्यानंद बरनवाल, विश्वामित्र मौर्य, अभिषेक सिंह, रामसूरत यादव, रामपाल सिंह, अशोक गुप्ता, संजीव जायसवाल, वरुण मिश्रा, विशाल यादव, अजय कुशवाहा एवं अजय चौबे सहित कॉलोनी के लोगों का विशेष सहयोग रहा आयोजन के अंत में सभी ने भगवान बजरंगबली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के मंगल की कामना की।