• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • On World Blood Donor Day, Marwari Yuva Manch Varanasi Ganga Branch organised a blood donation camp, collecting 20 units of blood.

विश्व रक्तदाता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी गंगा शाखा ने लगाया रक्तदान शिविर, 20 यूनिट रक्त संग्रहित

वाराणसी,  विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी गंगा शाखा द्वारा एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्त संग्रहण के लिए एसएसपीजी ब्लड बैंक की विशेषज्ञ टीम विशेष रूप से उपस्थित रही और पूरे कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराया।

कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय कार्यकारी संचालक अनुराधा जालान के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में शाखा सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शाखा सदस्य निधि अग्रवाल ने पहली बार रक्तदान कर समाज के अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शाखा की अध्यक्षा विनीता प्रसाद, सचिव सिल्की अग्रवाल, कोषाध्यक्षा सुषमा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षा स्मिता लोहिया, निवर्तमान सचिव अनीता सिंघानिया, कार्यकारिणी सदस्य संध्या अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।शाखा परिवार ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा और सहयोग की भावना से ही ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम सफल हो पाते हैं। मारवाड़ी युवा मंच ने लोगों से अधिकाधिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है, आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई आशा का संचार कर सकता है।"