सर्वाइवरों की आवाज, गरिमा और न्याय को मिलेगा मंच
11 अगस्त को पराड़कर स्मृति भवन में होगा ‘सर्वाइवर एलायंस मीटिंग–2026’, सात विशिष्ट व्यक्तित्व होंगे ‘जनमित्र
अवार्ड–2026’ से सम्मानित वाराणसी। मानवाधिकार उल्लंघन, यातना, हिंसा एवं सामाजिक भेदभाव से प्रभावित सर्वाइवरों की आवाज, गरिमा, न्याय एवं पुनर्वास के अधिकार को केंद्र में रखते हुए पीपुल्स विजिलेंस कमेटी ऑन ह्यूमन राइट्स (PVCHR) एवं जन मित्र न्यास (JMN) द्वारा IRCT एवं UNVFVT के सहयोग से ‘सर्वाइवर एलायंस मीटिंग–2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 11 अगस्त 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से पराड़कर स्मृति भवन, मैदागिन में आयोजित होगा कार्यक्रम में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सात विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘जनमित्र अवार्ड–2026’ से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मुशी यूथ पंचायत की छात्राओं द्वारा मानवाधिकार एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी आयोजकों द्वारा मानवाधिकारों के लिए समर्पित स्वर्गीय श्री अनिल चौधरी के ‘पहचान नहीं, मानवीय गरिमा’ के संदेश तथा स्वर्गीय श्री सुशील त्रिपाठी के योगदान का भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा जन मित्र न्यास (JMN) की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रुति नागवंशी ने कहा कि पुनर्वास केवल सहायता का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक पीड़ित का संवैधानिक एवं मानवाधिकार है। उन्होंने कहा कि सर्वाइवरों को न्याय, सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन दिलाने के लिए समाज में उनकी आवाज को मजबूती से सामने लाना आवश्यक है।