मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया के निर्देशन में जनपद रामपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस एवं औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद अकरम, निवासी असालतपुरा थाना गलशहीद, मुरादाबाद तथा जैब आलम पुत्र शहजाद आलम, निवासी गली नंबर-02, बड़ी मस्जिद के पीछे, मोहल्ला असालतपुरा, थाना गलशहीद, मुरादाबाद को गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के कब्जे से 1000 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप CODECTUSS TR बरामद किया गया। मामले में थाना सिविल लाइंस पर मु0अ0सं0 356/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे यह कफ सिरप मेडिकल स्टोर से खरीदकर लाए थे और इसे अवैध तरीके से बेचकर अनुचित लाभ कमाने की योजना थी। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि नशीली दवाओं की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है एसपी अनिल सिसोदिया के निर्देशन में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से अवैध नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।