पंचकोशी अंडरपास में जलभराव से बढ़ी परेशानी, रेलवे फाटक पर रोज लग रहा जाम
वाराणसी/सारनाथ। चकोशी रेलवे अंडरपास में लंबे समय से जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गंदे पानी से होकर आवागमन करने को मजबूर लोगों का आरोप है कि अब तक जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है अंडरपास अनुपयोगी होने से पूरा आवागमन रेलवे फाटक पर निर्भर हो गया है फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस और नौकरीपेशा लोग जाम में फंस रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और स्थानीय पार्षद से अंडरपास से तत्काल पानी निकासी, स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था तथा सफाई व गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।