गुलाब बाग में कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने सुना। कार्यक्रम के बाद प्रदीप अग्रहरि ने प्रधानमंत्री के संबोधन को राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और जनभागीदारी की प्रेरणा बताया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, स्व-जनगणना में सहभागिता, स्व. अशोक सिंघल की 100वीं जयंती, आंवला उद्योग, पर्यावरण संरक्षण, ‘वोकल फॉर लोकल’ और नशामुक्त भारत जैसे विषयों का उल्लेख किया इस अवसर पर प्रेम कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, मीडिया प्रभारी प्रमील पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, प्रमोद यादव मुन्ना, मधुप सिंह, कुसुम सिंह पटेल, नम्रता चौरसिया, रचना अग्रवाल, विभव सिंह, नेहा कक्कड़, राकेश जायसवाल, कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, योगेश वर्मा, कुंवर कांत सिंह, शैलेंद्र सिंह, हीरा यादव, शालिनी यादव, विनय सिंह, अवनीश पाण्डेय, पिंटू जायसवाल, राजेश त्रिवेदी, नीरज जायसवाल, अशोक यादव, अनिल सागर, सिद्धार्थ सिंह, जितेंद्र लालवानी, राज कुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।