रामपुर /उत्तर प्रदेश।रामपुर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद के निर्देशन में आज दिनांक 01.07.2026 को थाना पटवाई पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान जोलपुर रोड पर निर्माणाधीन सोना पुल के पास संदिग्ध बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया गया । उक्त मोटरसाइकिल चालक कच्चे रास्ते से बाइक लेकर भागने लगा एवं बाइक स्लिप होकर गिर गया ।
जिसके द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी । थाना पटवाई पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करने पर अभियुक्त योगेश पुत्र हरदयाल नि0 ग्राम नवाबनगर थाना पटवाई रामपुर के दाहिनें पैर मे गोली लगी । थाना पटवाई पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर तथा एक नाल में फसा खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद हुई । पुलिस मुठभेड़/बरामदगी के आधार पर थाना पटवाई पर मु0अ0स0-158/26 धारा-109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम योगेश पुत्र हरदयाल पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मेरी पत्नी के साथ मृतक चन्द्रपाल उर्फ चंचल के अवैध सम्बन्ध हो गये थे, मृतक चंचल ने मेरी पत्नी के साथ कुछ आपत्ति जनक फोटो खीचकर वायरल कर दिये थे, जिससे मेरी रिश्तेदारो एवं सम्बन्धियों में बहुत ही बदनामी हो रही थी । मजबूर होकर दिनांक 29.06.26 को मैने अपने सहयोगी विनोद,महेश व भाई मुनेश के साथ मिलकर थाना पटवाई क्षेत्र के शाहबाद रोड पर मोगा ढाबा के सामने टायर पंचर बनवाने के दौरान चन्द्रपाल उर्फ चंचल उपरोक्त के सिर में गोली मार दी थी ।