• Home
  • Uttarakhand
  • Almora
  • BJP workers held a tribute event on the death anniversary of Dr. Syama Prasad Mukherjee.

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

काशीपुर (उत्तराखंड)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेताओं में से एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर काशीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का नारा देकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का कार्य किया। उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे सीमा चौहान उत्तराखंड राज्य मंत्री, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व महिला आयोग सदस्य राज दीपिका मधुर, मोनी चौधरी, गीता रावत, सोनू कुमारी, फैसल, दीपक प्रजापति, जगबीर सिंह, और मंडल अध्यक्ष नगर अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अतिथिगण सभी उपस्थित रहे।