हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस पार्टी बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बालामऊ विधान सभा क्षेत्र के गांव कुकुही में अपने निवास पर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने । मिठाई बाटकर खुशियां मनाई गई , इस मौके पर सुरेन्द्र कुमार ने बताया आराधना मिश्रा मोना की चौथी पीढ़ी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रही है आराधना मिश्रा जिन्हें मोना मिश्रा के नाम से भी जाना जाता है , एक भारतीय राजनीतिज्ञ और उत्तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा की सदस्य हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास का प्रतिनिधित्व करती हैं । वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी हैं । इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस पार्टी और मजबूती मिलेगी और उन्होंने कहा इमरान मसूद एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे वर्तमान में सहारनपुर से लोकसभा सांसद हैं। वे सहारनपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विधानसभा में सहारनपुर जिले से विधायक रह चुके हैं । इस मौके पर मोमीन सिद्दीकी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप वर्मा, सूरज कुमार, रामलोटन वर्मा रंजीत कुमार गौतम सुरेश कुमार, अरविन्द कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।